UP News: गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मिली हरी झंडी, 2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
UP News Ghazibad Kanpur Greenfield Corridor
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
UP News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गाजियाबाद से कानपुर (Ghaziabad to Kanpur) तक बनने वाले ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (Ghazibad Kanpur Greenfield Corridor) को मंजूरी दे दी है.
उत्तर प्रदेश (UP News) में बनने जा रहा यह कॉरिडोर 380 किमी लंबा होगा और 2025 तक तैयार हो जाएगा. इसके बनने के बाद गाजियाबाद, हापुड़ और पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से से जुड़े लोगों को यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी.
>> यह जरूर पढ़े:-BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 मीटर दूर खोजी पाकिस्तानी सुरंग
वहीं लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे (Lucknow Kanpur Expressway) के निर्माण के बाद दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए लोगों को एक नया रास्ता मिल जाएगा. हापुड़ से कानपुर तक नया इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने सितंबर 2019 में की थी.
गडकरी ने पिलखुवा (हापुड़) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के उद्घाटन समारोह में इसका ऐलान किया था. इसके बाद बीते वर्ष दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway) के चौथे चरण के उद्घाटन समारोह में हापुड़-कानपुर कॉरिडोर (Hapur Kanpur Corridor) का काम जल्द शुरू करने की बात कही थी.
>> यह जरूर पढ़े:- पटियाला के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक ही दिन में 71 छात्र कोरोना पॉजिटिव
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India - NHAI) ने विस्तृत परि योजना रिपोर्ट (Detailed Project Reports -DPR) बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. अगले 350 दिनों में DPR तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.
उसके बाद प्रोजेक्ट की मंजूरी लेकर भूमि अधिग्रहण का काम होगा. यह काम दिसंबर 2023 तक पूरा होगा और उसके बाद 24 महीने में प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा. NHAIने DPRके लिए एडवाइजरी फर्म नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके मुताबिक 2025 तक इसके तैयार हो जाने की संभावना है.
>> यह जरूर पढ़े:- गोंडा में 4 युवकों ने किशोरी को ऑटो से घसीटा, मारपीट की, दुष्कर्म करते हुए विडिओ बनाया