UP News: गोंडा में 4 युवकों ने किशोरी को ऑटो से घसीटा, मारपीट की, दुष्कर्म करते हुए विडिओ बनाया
Gorakhpur News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:18 AM
UP News gang rape: घटना 23 अप्रैल की है जब 4 युवकों ने ऑटो रिक्शा को रोका, जिसमें लड़की यात्रा कर रही थी, उसे ऑटो से बाहर खींचकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए।
वहां पर उन 4 लोगों ने किशोरी के कपड़े फाड़े और उसके साथ दुष्कर्म किया। गोंडा (Gonda) जिले के धनेपुर थाना (Dhanepur police station) क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में अपनी चाची के साथ यात्रा कर रही किशोरी को ऑटो से खींच लिया गया और फिर उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई।
गोंडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि यह घटना 23 अप्रैल 2022 की है, जब 4 युवकों ने ऑटो रिक्शा को रोका, जिसमें लड़की यात्रा कर रही थी।
उस लड़की को वाहन से खींचकर सड़कके किनारे झाड़ियों में ले गए, जहां उन चारों ने उसके कपड़े फाड़े, मारपीट की और बादमे उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया।
>> यह जरूर पढ़े:- Punjab Corona News: पटियाला के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक ही दिन में 71 छात्र कोरोना पॉजिटिव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष तलाशी अभियान भी शुरू किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज (Additional Superintendent of Police Shivraj) ने बताया कि मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद धानेपुर पुलिस (Dhanepur Police) को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
धनेपुर थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला उसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में अपनी बीमार माँ को अपनी बहन की बेटी के साथ देखने जा रही थी कि सुनसान जगह पर 4 युवकों ने बच्ची के साथ मारपीट की।
उन्होंने किशोरी के साथ भी छेड़-छाड़ की और उसे घसीटकर ईंट भट्ठे के किनारे झाड़ी में ले गए और उसका वीडियो शूट कर लिया जो बाद में वायरल हो गया।
>> यह जरूर पढ़े:- Pakistani Tunnel: BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 मीटर दूर खोजी पाकिस्तानी सुरंग