Friendship Day Special- अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे
Happy Friendship Day
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Friendship Day Special- दोस्त, यह केवल शब्द नहीं है। इसमें बसती है हम सबकी दुनिया। दोस्ती का रिश्ता तो बहुत ही अनमोल होता है और इससे भी कहीं ज्यादा अनमोल होते हैं हमारे दोस्त। दोस्त अगर सच्चा हो न तो आपको किसी और की कोई ज़रूरत होती है। सच्चे दोस्त दुनियाभर की तमाम खुशियों और दौलत और शोहरत से बेहतर होते हैं। क्योंकि सच्चे दोस्त तो खुद ही दुनिया होते हैं। वैसे तो हर दिन इन दोस्तों को प्यार बांटने के लिए काफी नहीं है फिर भी एक खास दिन इन दोस्तों के लिए बनाया गया है। यह खास दिन आज ही है। आज यानी 7 अगस्त को मनाया जा रहा है दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे (Friendship Day)। आइये फिर जानते हैं इसको मनाने के पीछे का कारण।
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत-
हर साल अगस्त के पहले रविवार को यह दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत प्रागुआ से हुई थी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का जो प्रस्ताव था वो 1958 में पेश किया गया था। इसके बाद फिर 30 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस खास दिन को मनाने का एलान किया गया। दुनियाभर के तमाम देश 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं अगर बात हो भारत की तो यहां पर फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसी के साथ बांग्लादेश, अमेरिका जैसे ऐसे कई देश हैं जो भारत की तरह ही हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं।
अगस्त के पहले रविवार को क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे-
ऐसा नहीं है कि बिना किसी कारण के रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day on first Sunday of August) मनाने की परंपरा है। इसके पीछे भी एक कारण है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि एक व्यक्ति की हत्या 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन ही कर दी गई थी। इसके बाद जब उसके दोस्त को उसकी हत्या की खबर मिली तो उसका दोस्त उसे बर्दाश्त न कर सका। उसके दोस्त ने सदमे में आकर खुदकुशी कर ली। बस इसी के बाद इन दो दोस्तों की अटूट दोस्ती को देखकर अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने की घोषणा की। फिर धीरे-धीरे ये दिन भारत सहित दुनिया के अन्य कई देशों में भी प्रख्यात हो गया।