भारत में वैसे तो लगभग सभी देवी - देवताओं के मंदिर विराजमान है l लेकिन अगर बात की जाए देवाधिदेव शिव जी की तो कई अनोखे मंदिर देखने को मिलते हैं और ऐसे कई मंदिर हैं जो बहुत ही रहस्यमयी है l
आपको बता दें कि एक ऐसा मंदिर जहां रोज एक नाग शिवजी की पूजा करने आता है l आज तक आपने यही सुना होगा कि मंदिर की पूजा या तो कोई पुजारी या फिर कोई प्रसिद्ध व्यक्ति करता है l लेकिन इस मंदिर में स्वयं एक नाग शिवजी की पूजा करता है l
जी हां यह मंदिर उत्तर प्रदेश के आगरा के पास सलेमाबाद गांव मे स्थित है l जानकारी के मुताबिक यह नाग पिछले 15 वर्षों से इस मंदिर में पूजा करने रोज आता है और लगभग 5 घंटे तक शिवजी की शिवलिंग के पास बैठा रहता है l यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है और यहां शिव जी की शिवलिंग विराजमान है l इस मंदिर में हमेशा ही भीड़ रहती है लेकिन इस मंदिर में नाग रोज सुबह करीब 10:00 बजे आता है और दोपहर के 3:00 बजे यहां से वापस चला जाता है l खास बात यह है कि जब यह नाग मंदिर में प्रवेश करता है तो मंदिर के द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं और जब तक यह नाग वापस मंदिर से नहीं चला जाता तब तक मंदिर के प्रवेश द्वार नहीं खोले जाते l वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक इस नाग ने आज तक किसी भी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया है l सलेमाबाद गांव के लोग भी नाग का विशेष ख्याल रखते हैं l
नाग का 15 सालों से निरंतर मंदिर में यूं आना और फिर वापस चले जाना बेहद ही आश्चर्य की बात है l यहां के ग्रामीणों के मुताबिक वह मंदिर में नाग को आते हुए तो देखते हैं लेकिन जाते हुए नहीं देख पाते कि वह नाग अचानक कहां गायब हो जाता है l स्थानीय लोग नाग को शिवभक्त की उपाधि से जानते हैं l हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कहना कठिन होगा लेकिन इस तरह से एक नाग का मंदिर में प्रवेश करना और फिर चले जाना बेहद अद्भुत और रहस्यमयी बात है l