Adhik Mass Amavasya 2023: अधिकमास की अमावस्या पर जानें अपनी राशि अनुसार किन चीजों का दान दिलाएगा पितृ शांति के साथ पाप ग्रहों से मुक्ति
Adhik Mass Amavasya 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:16 AM
Adhik Mass Amavasya 2023 Tithi Importance: अमावस्या तिथि चंद्रमा और पितरों को समर्पित है. ऎसे में तीन वर्ष बाद आने वाली अधिकमास अमावस्या अत्यंत खास हो जाती है.
चंद्रमास द्वारा निर्धारित अमावस्या तिथि का महत्व अत्यंत विशेष उन रात्रियों में गिना जाता है जो कई कार्यों हेतु श्रेष्ठ होता है. इस समय पर कई तरह के तंत्र मंत्र एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान इत्यादि किए जाते हैं. अमावस्या दिन से लेकर रात्रि समय तक प्रभावि होती है जिसमें से रात्रि का पक्ष अधिक मजबूत होता है.
Amavasya effects on human चंद्रमा जो पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन और पोषण का आधार है. ऎसे में कोई भी व्यक्ति इस दिन पूजा करके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त कर सकता है. अमावस्या के दिन राशियों के अनुसर किया गया कार्य आपके लिए सफलता एवं समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है.
amavasya upvas अमावस्या के दिन उपवास करने से जीवन में होने वाले उलटफेर और कार्यों में होने वाले विलंब को दूर कर पाने में सफल हो सकता है. amavasya pitra puja इस दिन की जाने वाली पितर पूजा, पूर्वजों कि शांति के लिए सफल होती है. पूर्वजों की पूजा करना इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. अमावस्या का पूजन करने से जन्म और मृत्यु चक्र से छुटकारा पाने और सौभाग्य प्राप्त करने में बहुत मदद प्राप्त होती है. ऐये जानें अधिकमास अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के साथ कैसे पाएं पाप ग्रहों से मुक्ति
Adhik Mass Amavasya 2023
राशि अनुसार अमावस्या के दिन किए गए दान और उसका महत्व amavasya donations according to zodiac sign and its importanceमेष राशि Aries
मेष राशि वालों को अपने काम में प्रगति के लिए और शनि के खराब फलों से बचाव के लिए अधिक मास की अमावस्या के दिन मसूर की दाल के साथ काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए.
वृष राशि Taurus
अधिक मास की अमावस्या के दिन वृष राशि वालों को दूध या खीर का दान अवश्य करना चाहिए. ऎसा करने से जीवन में चले आ रहे अटकाव दूर होंगे.
मिथुन राशि Gemini
अधिकमास की अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं तथा संध्या समय पर काले तिल का दीपक किसी जल्द स्त्रोत पर प्रज्जवलित करें.
कर्क राशि Cancer
शनि के वक्री प्रभव से बचाव हेतु कर्क राशि वालों को चाहिए कि अधिकमास की अमावस्या के दिन सुबह के समय दूध का दान किसी धार्मिक स्थल पर करें.
सिंह राशि Leo
सिंह राशि वालों को चाहिए कि अधिकमास की अमावस्या के दिन गेहूं का दान तथा गुड़ का दान अवश्य करें. करोबार में तेजी के साथ सफलता प्राप्त होगी.
कन्या राशि Virgo
कन्या राशि के जातकों को अधिकमास की अमावस्या के दिन हरी दाल और चावल का दान करना चाहिए.
तुला राशि Libra
तुला राशि वालों के लिए अधिकमास की अमावस्या के दिन खीर और गुड़ का दान करना उत्तम होगा. राहु केतु के प्रभाव से मुक्ति हेतु यह उपाय अत्यंत ही लाभप्रदान करेगा.
वृश्चिक राशि Scorpio
वृश्चिक राशि वालों के लिए अमावस्या के दिन गाय को आटे की लोई में गुड़ मिलाकर जरूर खिलाना चाहिए. ऎसा करने से व्यक्ति को शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त होगी.
धनु राशि Sagittarius
धनु राशि वालों को चाहिए की अधिकमास अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में तेल में काले तिल मिलाकर जलाएं. ऎसा करने से रोग इत्यादि का भय समाप्त होता है.
मकर राशि Capricorn
मकर राशि वालों को वक्री शनि के प्रभाव से मुक्ति पाने हेतु आज के दिन रात्रि में शिव मंदिर में जाकर काले तिल का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि Aquarius
कुंभ राशि वालों को शनि के प्रभाव से मुक्ति के लिए की शाम के समय गरीबों को अपने हाथों से काले चने बना कर खिलाएं तथा शिव मंदिर में भगवान के समक्ष दीपक जलाएं.
मीन राशि Pisces
मीन राशि वालों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से मुक्ति के लिए चाहिए की आज के दिन चौमुखी दीपक घर की देहलीज पर जलाएं. संध्या समय केसर से बनी खीर का दान गरीबों को करें. Adhik Mass Amavasya 2023
एस्ट्रोलॉजर राजरानीग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।