Akshaya Tritiya 2023: जाने अक्षय तृतीया की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2023:
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:04 PM
Akshaya Tritiya 2023: वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है । कई जगह इसे 'अखा तीज' के नाम से भी जाना जाता है । अक्षय का अर्थ होता है कि जिसका कभी क्षय ना हो । शास्त्रों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य जैसे-विवाह, गृहप्रवेश, व्यापार अथवा उद्योग का आरंभ करना अति शुभ फलदायक होता है।
अक्षय तृतीया इस बार 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को मनायी जाएगी ।
अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:49 से दोपहर 12:20 तक है
तृतीया तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल 2023 सुबह 07:49 से तृतीया तिथि की समाप्ति 23 अप्रैल 2023 सुबह 07:47 तक है ।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान भी है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन श्री हरि नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करने से दसों दिशाओं से सौभग्य जाग उठता है।
आइये जानते हैं कि इसकी पूजा विधि कैसी है-
• इस दिन ब्रह्ममुहूर्त मे सुबह स्नान आदि करके पीले वस्त्र धारण करने चाहिए ।
•इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष विधान है ।स्नान आदि करने के उपरांत विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है ।
• इस दिन श्री विष्णुजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाना चाहिए। शांत चित्त से उनकी श्वेत कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब, धुप-अगरबत्ती एवं चन्दन इत्यादि से पूजा अर्चना करनी चाहिए ।
•तुलसी दल और पीले फूल भी अर्पित करने चाहिए ।
•इस दिन भगवान विष्णु जी के सामने धूप दीप जलाकर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए ।
•इस दिन दान-पुण्य अवश्य कर्ना चाहिये।
•नैवेद्य के रूप में जौ, गेंहू, या सत्तू, ककड़ी, चने की दाल आदि का चढ़ावा करें।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। अक्षय तृतीया के दिन को अत्यधिक शुभ या नए उद्यम, विवाह, महंगे निवेश जैसे सोने या अन्य संपत्ति में, और कोई नई शुरुआत माना जाता है।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-
• सोना खरीदने के लिए - 22 अप्रैल 2023, सुबह 07.49 - 23 अप्रैल 2023, सुबह 07.47
कुछ लोग सोना नही खरीद सकते है,वे लोग इस उपाय को अपना सकते है ।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद जौ को एक लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसे वाले स्थान में रख लें। इससे आपके धन धान्य में वृद्धि होगी।
बबीता आर्या