
Aries Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। डेढ़ माह बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। कोरोना की वजह से बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल यानि राशिफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
वर्ष 2022 की शुरुआत से 6 मार्च 2022 तक, शनि और बुध की युति मकर राशि में होने से मेष राशि के जातकों का दशम भाव प्रभावित होगा और इससे सुख-सुविधाओं पर असर होगा।
वर्ष 2022 आपके लिए मिलेजुले फल लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे। दशम जातक का कर्म भाव होता। इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी। आलस को छोड़ना हित में होगा।
वर्ष 2022 में मंगल जीवन में मंगल करेंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 16 जनवरी 2021 को मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, आपको यह योग मालामाल कर देगा। कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। रोमांस के सितारे गड़बड़ दिखाई दे रहे हैं।
13 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति का मीन में गोचर होगा, तो वो आपकी राशि से 12वें भाव यानी हानि भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए, अच्छे अंक हासिल करने के योग बन रहे हैं।
शनि और बुध की युति के कारण सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इस साल सबसे अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। मई से अगस्त तक, आपके 12 वें भाव में मंगल का गोचर होने से पाचन तंत्र से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव हो अच्छा खान-पान लेते हुए, अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।
2022 में 27 जून से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि जीवन में अनुकूलता लेकर आएगी। राशि स्वामी मंगल की चतुर्थ भाव पर दृष्टि होगी लेकिन अगस्त माह में शनि की दृष्टि, आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच, ग्रहों का फेरबदल पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल) तनावपूर्ण रहने वाले हैं। आपका जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करते हुए, किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
Yashraj Kaniya Kumar, Vaidik Astrologer, Nunerologist