Astrology : धन,वैभव और आकर्षण पाना है तो शुक्र ग्रह को करे मजबूत
Astrology
भारत
चेतना मंच
23 Feb 2023 03:21 PM
Astrology : सुख,वैभव,धन ऐश्वरय,आकर्षण और भोग विलास के कारक ग्रह है । यदि कुंडली मे शुक्र बलवान हो तो व्यक्ति कला, फिल्म,सौन्दर्य और सहित्य के माध्यम से धनार्जन करता है ।व्यक्ति आकर्षण और सौंदर्य का धनी होता है ,सुख सम्पन्नता,ऐशो आराम को भोगने वाला होता है ।शुक्र कुंडली मे यदि बली हो तो व्यक्ति के चेहरे मे गजब का आकर्षण होता है ।
Astrology :
शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है,मीन राशि मे शुक्र ग्रह उच्च के होते है वही कन्या राशि मे ये नीच के होते है।कुंडली यदि शुक्र ग्रह खराब हो तो व्यक्ति को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।आर्थिक समस्या और सेहत सम्बंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,त्वचा से सम्बंधित रोग हो जाते है,चेहरे का आकर्षण कम हो जाता है ।
आज हम आपको शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ उपाय बताने जा रहे है ।आप इन छोटे-छोटे उपाय को करके शुक्र को मजबूत कर सकते है ।
•सफेद चीजों का दान करे
•शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए ।
•शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए ।
•शुक्रवार के दिन थोड़ी सी दही पूरे शरीर पर मल कर नहाना चाहिए ।
• हल्की सुगंध का इस्तेमाल करना चाहिए ।
•खाने मे साबूदाने की खीर खानी चाहिए ।
•शुक्र के मंत्र का जाप करना चाहिए ।ऊँ शुं शुक्राय नमः ।
•भोजन मे खीर,दही,दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ।
°स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए ।इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है ।