Astrology : शनि होगें उदय किन राशियों के खोलेंगे किस्मत के द्वार
Astrology: Shani will rise for which zodiac signs will open the doors of luck
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:50 AM
Astrology : शनि ग्रह जनवरी 2023 मे राशि परिवर्तन कर चुके है ये अपनी स्वराशी मकर से कुम्भ राशि मे प्रवेश कर चुके है । सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है ।शनि देव पूरे तीस साल बाद अपनी कुम्भ राशि मे लौटे है ।ढाई साल तक शनि कुम्भ राशि मे ही विराजमान रहेंगे। शनि धीमी गती से चलने वाला ग्रह है ।31 जनवरी 2023 को ये अपनी ही राशि मे अस्त हुए थे।शनि का अस्त होना शुभ नही माना जाता है ।6 मार्च 2023 को ये अपनी ही कुम्भ राशि मे उदय होने जा रहे है ।जिसकी वजह से कुछ राशि के लोगो पर इसका नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ लोगो की लाभ की स्थिति बनेगी और किस्मत के द्वार खुल जायेंगे ।
Astrology :
तो आइये जानते है की ज्योतिषीये गणना के अनुसार किन -किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और किनकी किस्मत चमकेगी ।मेष राशि: मेष राशि के जातको के लिये शनि दसवें और ग्यारहवें के स्वामी है ।इनका समय अनुकूल रहेगा नौकरी मे आय बढ़ोत्तरी होगी।जो लोग अपने नये करियर की शुरूआत करना चाहते है उनके लिये अनुकूल समय होगा।जो भी छात्र,छात्राएँ प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं समय उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र है जो की शनि के मित्र है वृष राशि में शनि नवम और दशम के स्वामी है ।इस राशि मे शनि कारक ग्रह मानें जाते है शनि उदय होने से वृष राशि वालो के भाग्य के रास्ते खुलेंगे।इन्हे भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा ।आर्थिक उन्नति होगी,मान सम्मान मिलेगा।
तुला राशि: तुला राशि के जातको के लिये शनि एक योगकारक ग्रह है ।तुला राशि के स्वामी शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव होता है ।यहाँपर शनि चतुर्थ और पंचम के स्वामी है संतान प्राप्ति के योग बन रहे है ।वाहन सुख भी मिलेगा।नौकरी और व्यवसाय मे आ रही बाधाएं समाप्त होगी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कुम्भ राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं शनि देव है ।शनि के उदय का लाभ सबसे ज्यादा इसी राशि के जातको को मिलेगा।कुम्भ राशि मे व्यय के स्वामी शनि महाराज है जिसकी वजह से व्यय तो बढेंगे किन्तु आय के रास्ते भी खुलेंगे,धन मे वृद्घि होगी।शनि उदय होना इस राशि के जातको के लिये किस्मत के दरवाजे खोल देगा।