भारत में यू तो अनेकों प्रकार के मंदिर व धार्मिक स्थल है जिनका अपना इतिहास व कहानियां है l लेकिन आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भगवान खुद रोते हुए दिखाई पड़ते हैं l
जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ब्रजेश्वरी देवी मंदिर स्थित है l यह माता सती का अद्भुत मंदिर है ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा कराया गया था l इस मंदिर से जुड़ी कहानी भी है कहा जाता है कि यह देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है l क्योंकि यहां देवी का बायां वक्ष इसी स्थान पर आकर गिरा था तब से देवी के शक्तिपीठ के रूप में इसे स्वीकार किया गया l इस मंदिर को कई बार विदेशी आक्रमणकारियों ने लूटने की कोशिश की थी l सन 1009 में महमूद गजनी उसके बाद मोहम्मद बिन तुगलक और सिकंदर लोदी ने लूटने व मंदिर को तहस-नहस करने की कोशिश भी की थी l उसके बाद इस मंदिर का 1920 में पुनर्निर्माण कराया गया l आपको बता दें कि इस मंदिर में देवी की प्रतिमा एक पिंडी के रूप में है l इसी पिंडी के साथ ही भगवान भैरव की एक चमत्कारिक मूर्ति है जिसमें यह दावा किया जाता है कि जब भी कोई मुसीबत मंदिर में आने वाली होती है तो इस चमत्कारिक मूर्ति से अपने आप ही आंसू व पसीने की धार बहने लग जाती है l स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने यह चमत्कार कई बार देखा है l कहा जाता है कि 1976-77 मे ऐसे ही इस मूर्ति से आंसू की धारा बहने लगी जिसके बाद इस मंदिर में भीषण आग लग गई थी l उसी समय से यह
मूर्ति आज भी विराजमान है l हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कहना कठिन है लेकिन इस मंदिर की कहानी बेहद ही अद्भुत है l