रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन करें ये दान, मिलेगी उन्नती
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:10 PM
सावन मास की पूर्णमा का दिन भाई-बहन के प्रेम बंधन को दर्शाता है। इस दिन भाई और बहन बड़े हर्ष उल्लास के साथ रक्षा सूत्र की परंपरा को निभाते है। बहन अपने भाई की उन्नति के लिए कलाई पर राखी बांधती है, बदले में भाई बहन को उपहार देकर हर मुश्किल समय में बहन की मदद करने का संकल्प लेता है। हर साल की तरह इस वर्ष 22 अगस्त दिन रविवार को रक्षाबंधन का पवित्र दिन है। ज्योतिष के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन भाई औऱ बहन अपने जीवन में सौभाग्य और सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए दान जरूर करें। वहीं ज्योतिषाचार्य ने राशियों के अनुसार दान करने का विकल्प बताया है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, इसमें लाल रंग की वस्तु का दान करें। वृषभ राशि स्वामी शुक्र ग्रह से तल्लुक रखती है, तो इसमें सफेद रंग की वस्तु का दान करें। मिथुन राशि में बुद्ध ग्रह का पूरक होने से हरे रंग का दान लाभकारी बताया है। कर्क राशि स्वामी चंद्रमा के अनुसार सफेद औऱ चमकीली वस्तु का दान करें। सिंह राशि वालों को नारंगी वस्तुओं का दान काफी फलदायक है। कन्या राशि की अंशमान बुध ग्र से है इसीलिए इसमें हरे रंग की वस्तु का दान करना उचित बताया है। तुला राशि में सफेद और गुलाबी रंग की वस्तु दान करें। वृश्चिक राशि स्वामी मंगल ग्रह से संबंधिक होने के कारण लाल रंग का दान फलदाई बताया गया है। धनु राशि बृहस्पति ग्रह का जतक है इसमें पीले रंग की वस्तु दान करें। मकर राशि का जातक स्वामी शनि ग्रह है और इसमें भाई अपने हाथों से गहरे नीले रंग की वस्तु दान करें। कुंभ राशि का ताल्लुक शनि ग्रह से है और इसमें काले, नीले और ग्रे रंग का सामान दान करना चाहिए। मीन राशि में भाई अपने हाथों से पीले रंग का दान करें, इससे भगवान बृहस्पति प्रसन्न होते है। 22 अगस्त दिन रविवार को रक्षाबंधन का पावन समय में 474 साल बाद शुभ संयोग जुड़ रहा है।