हनुमान बजरंगबली का ऐसा मंत्र जो आपको सब कुछ दे देगा, शुरू करें जाप
Chamatkari Mantra
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
Chamatkari Mantra : भगवान हनुमान बजरंगबली की शक्ति को सभी जानते हैं। हनुमान जी की शक्ति को जानने के लिए भक्त हनुमान जी की खूब पूजा करते हैं। कई बार आपको पूजा का उचित फल नहीं मिल पाता है। आज हम आपको भगवान हनुमान का एक ऐसा मंत्र दे रहे हैं। जिस मंत्र का जाप करने से आपको वह सब कुछ मिल जाएगा जो आप पाना चाहते हैं। तो आज से ही शुरू करें भगवान हनुमान बजरंगबली के इस मंत्र का जाप।
Chamatkari Mantra
अदभुत व अनोखा मंत्र
सब जानते हैं कि भगवान हनुमान बजरंगबली आठ प्रकार की सिद्धि (अष्ट सिद्धि) व सब प्रकार की निधि (नव निधि) को देने वाले हैं। जो मंत्र आज हम आपको बता रहे हैं यह मंत्र उन्हीं हनुमान बजरंगबली का मंत्र है। मंत्र इस प्रकार है –
अंजनी गर्भ सम्भुताय, कपिन्द्र सचिवोत्तम,
राम प्रिय नमस्तुभयम, हनुमान रक्ष रक्ष सर्वदा।।
यह मंत्र आपको किसी ग्रंथ अथवा शास्त्र में नहीं मिलेगा। दरअसल यह मंत्र गुरूजनों की परंपरा से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आया है। इस मंत्र का सृजन सैकड़ों वर्ष की तपस्या के द्वारा हमारे ऋषि-मुनियों ने किया है। इस मंत्र के अदभुत नतीजे देखने व सुनने को मिलते हैं।
कैसे करें मंत्र का जाप ?
इस मंत्र का जाप आप शुरू में पढक़र करें। जब यह मंत्र आपको अच्छी तरह से याद हो जाए तो बिना पढ़े ही इसका जाप करें। इस मंत्र को आप लयबद्ध ढंग से गाने के रूप में भी जाप कर सकते हैं। सबसे अनोखी बात तो यह है कि किसी भी दूसरी पूजा पद्धति की तरह इस मंत्र के जाप पर कोई कठोर नियम लागू नहीं होता है। आप चलते, फिरते, उठते, बैठते कभी भी कहीं भी इस मंत्र का अपने मन में निरंतर जाप कर सकते हैं। यहां तक कि इस मंत्र का जाप तो आप अपने बाथरूम में भी कर सकते हैं। बस एक ही शर्त है कि आपको मंत्र के प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव होना चाहिए। आपके मन में यह भाव प्रबल रहना चाहिए कि वास्तव में यह मंत्र बेहद चमत्कारिक मंत्र है। इस मंत्र के जाप से आप वह सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं जो आप इस जीवन में पाना चाहते हैं।
मंत्र के फायदे
इस मंत्र के जाप से आप दुनिया की हर खुशी, सुख व सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। मान लीजिए आप आर्थिक कष्ट यानि धन के अभाव में जी रहे हैं तो धन की कामना करके इस मंत्र का मात्र ग्यारह सौ (1100) बार जाप करें। आप पाएंगे कि आपके सारे आर्थिक कष्ट दूर होने लगे हैं। जितना अधिक जाप करेंगे उतना ही अधिक धन प्राप्त करते जाएंगे। इसी प्रकार उत्तम स्वास्थ्य अथवा उत्तम संतान पाने की कामना से मंत्र जाप करेंगे तो भी पूरी सफलता मिलेगी। कहने का अर्थ यह है कि हनुमान बजरंगबली की सारी शक्ति इस एक मंत्र में समाई हुई है।
इस मंत्र के जाप से आप कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करने वालों के ऐसे-ऐसे अनुभव हैं जिन्हें सुनकर व पढक़र आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। किन्तु यहां हम उन अनुभवों का जिक्र नहीं कर रहे हैं। अनुभवों का जिक्र करने से जबरन प्रचार करने का बोध होने लगता है। इस मंत्र को यहां प्रकाशित करने के पीछे प्रचार-प्रसार का कोई मकसद नहीं है। केवल लोक मंगल की भावना से ही प्रकाशित किया जा रहा है। Chamatkari Mantra
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।