Rashifal 31 December 2021- वक्री शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, 8 राशियों के चमकने वाली है किस्मत
दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2021 (PC- HindiRush)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
27 Nov 2025 09:26 PM
31 दिसंबर 2021-(शुक्रवार) (Rashifal 31 December 2021) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे व सातवे भाव का स्वामी है। मेष राशि के जातकों के लिए यह शुभ संकेत है। आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। आर्थिक लाभ मिलेगा और धन संचय में बढ़ोत्तरी होगी।
वृषक राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले व छठे भाव का स्वामी है। धन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। उधार संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 5वे और बारहवें भाव का स्वामी है। कठिन परिश्रम और इमानदारी का पूरा लाभ मिलेगा विवाह, व्यवसाय, और यात्रा संबंधित महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। शुक्र ग्रह में हो रहे बदलाव की वजह से कर्क राशि के जातकों पर काम का दबाव बढ़ेगा। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का बदलता गोचर शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। नया व्यापार शुरू करने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का बदलता हुआ गोचर अधिक शुभ नहीं है। सुख सुविधाओं में कमी आएगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अत्यधिक व्यय से करने से बचे।
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का बदलता हुआ गोचर कुछ खास शुभ नहीं है। व्यक्तिगत जीवन एवं व्यवसायिक जीवन दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल समय शुरू होने वाला है। नए कार्य की शुरुआत शुभ फलदायक होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का बदलता हुआ गोचर शुभ संकेत लेकर आया है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) -
मकर राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होने वाली है। व्यवसायिक जीवन में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। जीवन का भरपूर आनंद लेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) -
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का बदलता हुआ गोचर शुभ फलदायक है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे है।
मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का बदलता हुआ गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। खुद को साबित करने का भरपूर अवसर मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए सभी रास्ते का चुनाव करें।