दैनिक राशिफल 9 दिसंबर 2021- जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
Rashifal 9 December 2021
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
26 Nov 2025 09:37 PM
9 दिसंबर 2021-(गुरुवार) (Rashifal 9 December 2021) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-दिन खुशहाल रहेगा। बहुमूल्य चीजों की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिसे चाहते हुए भी आप टाल नहीं सकते। व्यवसाय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। यदि किसी नई जगह पर निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो अवश्य करें।
वृषक राशि (Taurus)- दिन सामान्य रहेगा। कई कठिन निर्णय ले सकते हैं। आज यदि किसी से उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे बचे क्योंकि यदि आज आप किसी से उधार लेते हैं तो उसे उतारने में बहुत मुश्किल होगी। शासन द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र की मदद से सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) -आज का दिन बेहद खास रहेगा। पुत्र अथवा पुत्री संबंधित लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण लोग आप के समीप आने की कोशिश करेंगे। किसी खास फैसले पर पहुंचने से पहले भली-भांति सोच विचार कर ले। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सायं काल का समय प्रिय जनों और परिवारजनों के साथ हास्य विनोद में गुजरेगा।
कर्क राशि (Cancer) - आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। मन परेशान एवं खिन्न रहेगा। माता-पिता के सहयोग से सफलता हासिल होगी। ससुराल पक्ष से थोड़ी नाराजगी रहेगी। नेत्र संबंधी समस्या का अंत होगा। क्रोध व वाणी पर अत्यंत नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अथवा संबंध खराब हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)- दिन भागदौड़ से भरा हुआ होगा। आज काफी व्यस्तता रहेगी। जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं जो आगे चलकर बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। किसी नए काम में यदि निवेश करने का अवसर प्राप्त हो तो अवश्य निवेश करें। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) -दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। आज साहस पूर्वक कठिनताओं का सामना करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपकी भलाई वाली सोच को लोग आपकी मजबूरी और स्वार्थ समझेंगे। इसलिए बेवजह किसी की बातों में पड़ने से बचें।
तुला राशि (Libra) - भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो भविष्य के लिये बहुत लाभदायक है। परिवार से के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है। दिन राजशाही में व्यतीत होगा। सायं काल किसी यात्रा पर जाने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) -आज का दिन उत्तम रहेगा। परिश्रम के मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष से प्रेम और सौहार्द की प्राप्ति होगी। दिल शानोशौकत में गुजरेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी खास फैसले पर पहुंचने से पहले भली-भांति सोच विचार कर ले। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Sagittarius)- आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अधिकार व संपत्ति में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मन प्रसन्न एवं शांत रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) -दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलने की आवश्यकता है। बेवजह के खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।अचानक धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) -दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। आज साहस पूर्वक कठिनताओं का सामना करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपकी भलाई वाली सोच को लोग आपकी मजबूरी और स्वार्थ समझेंगे। इसलिए बेवजह किसी की बातों में पड़ने से बचें।
मीन राशि (Pisces) - आज का दिन शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। दान पुण्य एवं परोपकार की भावना में वृद्धि होगी। धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति रुचि बढ़ेगी। पेट संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः खानपान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।