
Deepawali 2021: दीपावली (Deepawali) का पर्व मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साल का सबसे खास मौका होता है। यदि इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो धनवान बनने में देर नहीं लगती है। इस पर्व के दौरान कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो मां लक्ष्मी (Laxmi) न केवल गरीबी से निजात दिला देती हैं, बल्कि पूरे साल कृपा बरसाती रहेगी। आइए जानते हैं…
– दीपावली से पहले धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीस लें, फिर इसमें पानी डालकर घोल बना लें और उससे घर के मुख्य दरवाजे पर ‘ऊं’ लिखें। धन की आवक शुरू हो जाएगी। – दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा में 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। रातभर उन्हें लक्ष्मी जी के सामने रखा रहने दें और फिर अगले दिन कौड़ियों को लाल रूमाल या लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। घर में धन-वैभव की कमी नहीं रहेगी। – दीपावली के दिन महायंत्र की विधि-विधान से स्थापना करने से खूब धन-संपत्ति मिलती है। महायंत्र की बजाय श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र की भी स्थापना कर सकते हैं। इस यंत्र की रोज पूजा करें। – दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा में मां लक्ष्मी को पूए का भोग लगाएं और फिर इसे गरीबों में बांटें। कर्ज उतरते देर नहीं लगेगी। – दीपावली के दिन पानी भरने का घड़ा लाएं और उसे भरकर रसोई में कपड़े से ढंक कर रख दें। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी। – दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद शंख और डमरू जरूर बजाएं। ऐसा करने से गरीबी चली जाती है और लक्ष्मी जी हमेशा घर में वास करने लगती है। – दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ हकीक रत्न की भी पूजा कर लें और फिर इसे धारण कर लें।