प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'रावण दहन' में लेंगे हिस्सा, पहुंचे द्वारका
Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:21 AM
Delhi News दिल्ली। दशहरे पर दिल्ली में परिपाटी रही है कि देश का प्रधानमंत्री किसी न किसी रामलीला में पहुंच कर रावण का पुतला जलाते हैं। इस दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारका में आयोजित श्री रामलीला सोसायटी की भव्य रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती की। इस आरती के कुछ समय बाद ही वे रावण का पुतला भी जलाएंगे।
Delhi News
महिला अपराध को लेकर भी बनाया गया है एक पुतला
यहां की रामलीला की एक खास बात इस बार लोगों को देखने को मिलेगी। यहां महिला अपराध को लेकर भी बनाया गया है एक पुतला। श्री रामलीला सोसायटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक और पुतला बनाया गया है। ये महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में बनाया गया है। कमेटी वालों ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री हमारे यहां आए हैं। पिछली बार वह 2019 में आए थे और इस बार उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। यहां दूर-दूर से लोग आए हैं। भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह ने बताया कि पीएम मोदी यहां रावण का पुतला जलाएंगे।
लोगों में प्रधानमंत्री के आने की खुशी
यहां उपस्थित लोगों में प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर बहुत खुशी हो रही है। इस कारण से उनका उत्साह भी दोगुना हो गया है। लोग बेसब्री से प्रधानमंत्री द्वारा पुतला दहन को देखने के लिए बड़े व्यग्र हो रहे हैं। कमेटी के पदाधिकारियों ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।