Good luck Tips हर मनोकामना होगी पूरी, नहाने के पानी में मिला लें ये एक चीज
Good luck Tips
भारत
चेतना मंच
31 Dec 2021 07:32 PM
Good luck Tips : नए साल को लेकर एक उम्मीद तो सभी के मन में होगी कि उन्हें 2022 में पैसे की कमी न हो। उनके पास इतना पैसा हो कि वे अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी कर सकें। यदि आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा और नहाने के पानी में एक चीज मिलानी होगी। ऐसा करने से आपके ऊपर पैसों की बारिश होगी।
Good luck Tips
तिल
नहाने के पानी में एक चम्मच काली तिल डाल लें। ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपकी पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि पैसे आने के नए रास्ते बनेंगे।
हल्दी
हल्दी का संबंध गुरु से है और भाग्य वृद्धि के लिए गुरु की कृपा बहुत जरूरी है। नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लेने से गुरु की कृपा से जिंदगी के हर क्षेत्र में शुभ फल मिलने लगते हैं। करियर में तरक्की, वैवाहिक जीवन में खुशहाली, पैसा, सुख सब कुछ मिलता है।
घी
नहाने के पानी में एक चम्मच गाय का घी मिलाकर नहाना आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा। साथ ही आपको खुशनुमा अहसास देगा।
नमक
नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाना तनाव से बड़ी राहत देता है। यह व्यक्ति को सकारात्मक बनाता है और जिंदगी में आ रही मुश्किलों को दूर करता है।
दूध
दूध मिलाए हुए पानी से नहाना व्यक्ति का बुरा वक्त दूर कर देता है। ऐसा करने से कुछ ही दिन में सौभाग्य दस्तक देता है, साथ ही सेहत भी बेहतर होती है।
इत्र या चंदन
शुक्र ग्रह बेहतर हो तो मां लक्ष्मी की अपार कृपा होती है। वहीं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए नहाने के पानी सुगंधित चीजें जैसे इत्र, चंदन आदि मिला लें। ऐसा करते ही कुछ ही समय में पैसों की तंगी और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
यशराज कनिया कुमार, वैदिक एवं अंक ज्योतिषी