आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ सुख पाने के लिए हम,
इच्छाओं की कतार लगायें।
या
आशाओं के अंबार,
परंतु
सुख का ताला
केवल और केवल
संतुष्टि की चाबी से ही
खुलता है ।
सुविचार
➟ संबंध नहीं निभा सकते मत निभाओ, संवाद बनाये रखो।
संवाद भी अनेक दर्द की दवा होता है ।
सुविचार
➟ यदि आपको प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक रिश्ते में बुराई नजर आती है, तो
इसका एक ही मतलब है , की सबसे बुरे तो आप हैं ।
सुविचार
➟ इंसान समझदार तब नहीं होता ,
जब वो बड़ी बड़ी बातें करने लगे,
इंसान समझदार तब होता है,
जब वो छोटी छोटी बातों को समझने लगे ॥
सुविचार
➟ माफ करना और शांत रहना सीखो, ऐसी
ताकत बन जाओगे की पहाड़ भी रास्ता देंगे
सुविचार
➟ दिमागी दिव्यांग किसी भी बैसाखी के सहारे नहीं चल सकता है ।
➟ किसी व्यक्ति अथवा विचार का अंधानुकरण, विवेक शून्यता व