आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार। इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं । आप सभी को गुरु नानक देव जी की (553 वीं ) जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।
➟ अति, सर्वनाश का कारण है,
इसलिये अति का सर्वथा परिहार करे।
➟ ईश्वर का दर्शन और,
मित्र का मार्गदर्शन।
अगर मिल जाये तो,
दोनों ही जीवन को,
प्रभावित कर सकते हैं ।
आज का सुविचार
➟ जो खो गया, उसके लिए रोया
नहीं करते।
जो पा लिया, उसे खोया नहीं
करते।
उनके ही सितारे चमकते हैं, जो
मजबूरियों का रोना रोया नहीं
करते।
➟ संभव और असंभव के बीच की दूरी,
व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है !!
आज का सुविचार
➟ ज़िंदगी आपकी तब ही रोशन होगी,
जब आप उसमें खुद ही जलोगे ।
➟ एक बात जरूर नोट कर लो,
आज का दर्द ही कल की जीत है।