आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ जो सब अन्यों के वश में होता है, वह दुख है। जो सब अपने वश में होता है, वह सुख है।
यही संक्षेप में सुख एवं दुःख का लक्षण है।
➟ इंसान खुद की नजरों में अच्छा होना चाहिए,
दूसरों की नजर में तो भगवान भी बुरा है ।
➟ छोटा सा बदलाव ही ज़िंदगी
की एक बड़ी कामयाबी
का हिस्सा होता है ।
➟ “ इंतजार करने वालों को केवल
उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़
देते हैं ।
➟ सुविचारों से सुफल
उपजते हैं,
वहीं कुविचारों
का नतीजा कुफल होता
है ।