
(अंजना भागी)
आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ अत्यंत क्रोधी व्यक्ति आँखें रखते हुए भी अंधा होता है।
➟ दूसरों के दोष ढूँढने में वक्त बर्बाद
ना करो...... ऐसा करने से
खुद में सुधार करने की गुंजाइश खत्म
हो जाती है।
➟ तड़प होनी चाहिए
कामयाबी के लिए, सोच तो हर
कोई लेता है ।
➟ खुद की सेलफ़ी लेने से
अच्छा है, खुद को ऐसा बनाओ कि
सब तुम्हारे साथ सेलफ़ी लें
➟ फोकस ऐसा रखो
कि आपके और आपके सपनों के बीच
में कोई न आ सके