आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➩ अति, सर्वनाश का कारण है।
इसलिये अति का सर्वथा परिहार करें।
➩ अत्यन्त क्रोधी व्यक्ति आँखें रखते हुए भी अन्धा होता है।
➩ सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर,
उससे जरुरी है अपनी असफलता से सीख लेना !!
➩ दिशा दिखाने वाले सही गुरु मिल जाए तो ,
दीपक का प्रकाश भी सूरज के प्रकाश के समान होता है !
➩ सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है,
और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है !!
➩ हर इंसान में कोई ना कोई प्रतिभा जरुर होती है,
पर लोग अक्सर इसे दुसरे जैसा बनने में नष्ट कर देते है !!