आज का सुविचार
आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।
➟ अंततः अत्याचार का परिणाम और कुछ नहीं केवल अव्यवस्था ही होती है।
आज का सुविचार
➟ हम स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करें,
वही हमारे लिए सार्थक होगा।
हम अशिक्षितों को शिक्षित करें,
पिछड़ेपन को दूर हटाने का प्रयत्न करें ।
आज का सुविचार
➟ चाहे समाज में कितने ऋषियों, महाऋषियों, ज्ञानियों ने जन्म लिया हो।
लेकिन वर्तमान में समाज संगठित नहीं है तो अन्य समाजों में,
उस समाज की कोई पूछ नहीं रहेगी, सम्मान प्राप्त नहीं होगा।
आज का सुविचार
➟ आदर योग्य लोगों के यथोचित सम्मान से ही अच्छे समाज का,
निर्माण संभव है। ऐसे समाज से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।