आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार । इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ आज समाज में संस्कार की अहम
भूमिका है बिना संस्कार के
परिवार ही नहीं बल्कि समाज भी
दिशा विहीन हो जाता है ।
➟ हम स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करें।
वही हमारे लिए सार्थक होगा।
हम अशिक्षितों को शिक्षित करें,
पिछड़ेपन को दूर हटाने का प्रयत्न करें।
आज का सुविचार
➟ व्यक्ति के दोहरे मापदंड किसी
भी समाज के उत्थान और
विकास में सबसे बड़ी बाधा है
➟ सफल होना चाहते हो तो
फल की नहीं अपने कर्म की
चिंता करनी होगी।
आज का सुविचार
➟ जो समाज परिवर्तन को समयानुसार दिशा देने में कामयाब होता है।
तो वह एक आदर्श व जीवंत समाज बन जाता है।
और जो समाज, परिवर्तन को स्वीकार कर सकने में
असमर्थ हो तो वह कालांतर में जड़ हो जाता है ।.