आप प्रतिदिन अच्छे विचार सुनना व पढना अवश्य पसंद करते होंगे । ऐसे विचारों की तलाश में अक्सर आप इंटरनेट पर भी इधर- उधर घूमते होंगे। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ कुछ बहुत ही सार्थक, मार्मिक, उत्साह-वर्धक एवं ज्ञानवर्धक सुविचार। इन विचारों को आप स्वयम पढ़कर तो लाभ उठा ही सकते हैं। साथ ही अपने मित्रों परिवारों व शुभचिंतकों को भी ज्यों का त्यों प्रेषित कर सकते हैं ।
➟ जितने का सबसे ज्यादा मजा तब आता है,
जब सारे आपके हारने का इन्तजार कर रहे हो !!
➟ सफलता कभी भी पक्की नहीं होती,
तथा असफलता कभी भी
अंतिम नहीं होती।
इसलिए अपनी कोशिश को
तब तक जारी रखो,
जब तक आपकी जीत इतिहास
ना बन जाये॥
आज का सुविचार
➟ ज़िंदगी का आनंद अपने तरीके से
ही लेना चाहिए, क्योंकि लोगों की
खुशी के चक्कर में तो शेर को भी
सर्कस में नाचना पड़ता है ।
➟ जीवन में अगर खुश रहना है,
तो, स्वयं को एक ‘शांत सरोवर’
की तरह बनाए जिसमें कोई
‘अंगारा’ भी फेंके तो...खुद
बखुद ठंडा हो जाये।
आज का सुविचार
➟ ईश्वर का दर्शन और..,
मित्र का मार्गदर्शन।
अगर मिल जाये तो,
दोनों ही जीवन को प्रकाशित कर सकते हैं।