Holi 2023 : हिन्दू धर्म मे त्यौहारों की बड़ी मान्यता है,होली इन प्रमुख त्यौहारों मे से एक है ।होली का त्यौहार रंगो के साथ धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस बार होली 7और 8 मार्च को पड़ रही है,इसमे 7 की रात को होलिका दहन होगा और दूसरे दिन धुलेंडि यानि 8 मार्च को रंगों से खेलने वाली होली मनायी जाएगी है ।ये त्योहार देश के लगभग सभी राज्यों मे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है ।होलिका दहन की रात्रि अपने आप में बहुत महत्व रखती हैं ।इस रात्रि को किये जाने वाले मंत्र,जाप,पाठ या अन्य धार्मिक अनुष्ठान आदि सिद्ध होते हैं ।हमारे जीवन मे आ रही विभिन्न प्रकार की बाधाओं को इस रात्रि को दूर किया जा सकता है ।
Holi 2023 :
तो आइये जानते है की हम अपने जीवन मे आने वाली बाधाओं को और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कैसे इन छोटे-छोटे सरल उपायों से दूर कर सकते है ।
संकट और बाधाओं को दूर करने के उपाय: होलिका दहन के दिन स्नान करके अपने आप को शुद्ध करे,स्वच्छ वस्त्र धारण करे।एक जटा वाला नारियल ले उसमे अपनी लंबाई के बराबर काला धागा बांधे फिर उस नारियल को अपने ऊपर से 7बार घड़ी की सुई की दिशा मे अपने सिर के ऊपर से उतारे फिर अपने ईष्ट का ध्यान करते हुए जलती हुई होलिका मे डाल दें,फिर होलिका की 7 पृदिक्ष्णा करे और प्रभू से प्रार्थना करे की वो आपके सभी संकट और बाधाएं दूर करे।
व्यापार में उन्नति के उपाय: व्यापार मे उन्नति करनी हो तो होलिका दहन की रात्रि को 21 गोमती चक्र लेकर मन्दिर जाये वहा ये गोमती चक्र व्यापार की तरक्की की कामना करते हुए शिवलिंग पर चढ़ा दे।
बीमारी दूर करने के उपाय: यदि घर मे कोई व्यक्ति बहुत दिनो से बीमार हो और कोई दवा नही लग रही हो तो,एक काला कपड़ा ले उसमे एक मुट्ठी राई,एक जोड़ लौंग,थोड़े काले तिल,फिटकरी और सूखा नारियल रख कर एक पोटली बना ले,फिर इसे रोगी व्यक्ति के सर पर से 7 बार उल्टा घुमा करके होलिका मे डाल दें ,फिर पीछे पलट कर ना देखेऔर घर वापस आ जाए ।ध्यान रखे की ये उपाय गुप्त रूप से करना है ।
नजर दोष दूर करने के उपाय : घर मे यदि किसी व्यक्ति या फिर किसी बच्चे को नज़र लग गयी हो तो उसका उतर करने के लिये होलिका दहन का दिन बहुत महत्त्वपूर्ण होता है ।इसके लिये एक पां का पत्ता ले इसमे घी मे भीगे लौंग रखे,एक बताशा रखे,उसमे एक कपूर रखे,फिर इसे नज़र लगे हुए व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतार कर अग्नि मे डाल दें ।
बबिता आर्या