राशिफल 31 मार्च 2025-चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इन जातकों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:17 AM
राशिफल 31 मार्च 2025(सोमवार) (राशिफल 31 मार्च 2025) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
मन में असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में खास मित्र की सहायता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पता नहीं क्या हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी के संदर्भ में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को आज सफलता हासिल होगी। कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि (Cancer)-
मन अशांत रहेगा। व्यवसाय हेतु लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती है, जिससे मन में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा।
सिंह राशि (Leo)-
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। तरक्की के मार्ग में बाधा सामने आ सकती हैं। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि (Virgo)-
आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। भवन तथा वाहन सुख प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्चे में वृद्धि होगी। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण को सकता है। सायंकाल तक कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)-
मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, इसके साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों के साथ मतभेद हो सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपके मन को प्रसन्नता देगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
नौकरी में अफसरों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
धनु राशि (Sagittarius)-
मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कारोबार के संदर्भ में किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य का कारोबार का विस्तार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
मकर राशि (Capricorn) -
किसी खास मित्र से मुलाकात आज आपके दिन को स्पेशल बनाएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे परंतु थोड़े चिड़चिड़ेपन का अनुभव कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) -
मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। किसी खास मित्र के सहयोग से आय के स्रोत में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। तरक्की के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा।
मीन राशि (Pisces)-
दिन सामान्य रहेगा। आयात निर्यात के कार्य में लगे जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातकों का आज अफसरों से मतभेद हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचे।