राशिफल 6 अप्रैल 2025-चैत्र नवरात्रि की नवमी पर इन जातकों पर बरसेगी मां सिद्धिदात्री की कृपा
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:16 PM
राशिफल 6 अप्रैल 2025(रविवार) (राशिफल 6 अप्रैल 2025) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में अधिकता आएगी।
वृषभ राशि (Taurus)-
मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी ना होने दें।
मिथुन राशि (Gemini)-
श्रद्धा भाव भी वृद्धि होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में थोड़ी कठिनाई आ सकती है जिसकी वजह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में भी विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)-
आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आना वाला है। मन में निराशा और असंतोष की भावना देखने को मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कोर्ट कचहरी की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)-
आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। रिश्तो में मधुरता आएगी। भाई बंधुओं के साथ रिश्तो में सुधार होगा। किसी खास मित्र से मुलाकात आज के दिन को खुशनुमा बनाएगी।
तुला राशि (Libra)-
किसी खास रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने ऑफिस के कार्य के चलते कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना है , अतः सतर्क रहने की आवश्यकता है
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज आपके दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है जिसकी वजह से लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है किसी प्रिय से वाद-विवाद की संभावना है। काफी समय से रुके हुए धन के वापस मिलने की संभावना है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन सामान्य रहेगा किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। रिश्तो पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मनोबल के साथ कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) -
आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक सुकून का अनुभव करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन साबित हो सकता है अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) -
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज आप अगर किसी नई जगह पर निवेश करना चाहते है, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है।
मीन राशि (Pisces)-
आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और नए रिश्ते कीकी शुरुआत हो सकती है। कठिन से कठिन कार्य को आज चुटकियों में हल कर पाने में सफल रहेंगे। प्रियजनों से धोखा मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की आवश्यकता है।