
अगर आपके घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि (happiness prosperity) में कमी है और विकास अवरुद्ध है तो निम्न प्रयास और उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।
घर में लक्ष्मी जी की कृपा कैसे बनाएं यदि हम अपने घरों में लक्ष्मी जी की असीम कृपा चाहते हैं और चाहते हैं की लक्ष्मी जी का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे तो हमें घरों में साफ सफाई रखनी चाहिए। माता लक्ष्मी को साफ सुथरा घर ही पसंद होता है और इसके अलावा सफाई में इस्तेमाल झाड़ू भी बहुत प्रिय होती है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह सुबह यदि आपके घर के बाहर कोई झाड़ू लगाते हुए आपको दिख जाए तो यह आपके लिए शुभ संकेत माना जाता है।
लक्ष्मी जी को खुश कैसे करें यदि हम लक्ष्मी जी को खुश करना चाहते हैं तो हमें घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीप जलाना चाहिए। लाल धागे में सात मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी जी से सच्ची श्रद्धा और भाव से प्रार्थना करनी चाहिए। अगर आप काफी परेशान हैं और आपको लगता है कि मां लक्ष्मी आप से रुष्ट हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए घर में एक संग लाकर उसे पूजा के स्थान पर विधिवत रखें। हमें इस दौरान प्रतिदिन संघ की पूजा करनी चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है जिस घर में शंख होता है उस घर में मां लक्ष्मी और नारायण का वास होता है इसके अलावा संघ से जुड़े कुछ उपाय भी आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।
व्यापार में तरक्की के लिए यदि हम व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो घर में शंख का आवाहन करें। व्यापार स्थल पर विष्णू भगवान जी की तस्वीर के नीचे रखकर पूजा करनी चाहिए। व्यापार में धन लाभ के लिए शंख की पूजा काफ़ी मदद गार होती है। शंख में गंगाजल भरकर कार्य स्थल पर छिड़कना चाहिए। घर का क्लेश दूर करने के लिए यदि घर के क्लेश से आप परेशान हैं तो आपको अपने घर में शंख की पूजा करें और उसे तुलसी के द्वारा विधि विधान से पूजन करें। इससे दुःख, गरीबी और क्लेश सब दूर होता है। मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं।
घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए अगर घर में प्रतिदिन शंख बजाया जाए तो घर की नकारात्मकता है तुरंत दूर हो जाती हैं और शंख की ध्वनि से बेहद सुखद माहौल हो जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि शंख की ध्वनि बहुत शुभ होती है और इससे मां लक्ष्मी जी काफी प्रसन्न होती हैं। ध्यान रहे कि पूजा करने वाला शंख एवं बजाने वाला संघ के अलग अलग होना चाहिए।
पति पत्नी के संबन्ध बेहतर करने के लिए यदि आप शादीशुदा हैं और आपके पति-पत्नी के संबंधों में खटास आने लगी है तो पूजा वाले शंख को एक पारदर्शी शीशे के कटोरे में रखें। ऐसे दोनों के बीच आपसी संबंध काफी अच्छे होने लगते हैं और दोनों में प्रेम दिखाई देने को मिलता है। यह उपाय करने से घर में शांति एवं एक दूसरे के विचार भी मिलने लगते हैं।
श्री ज्योतिष सेवा संस्थान भीलवाड़ा (राजस्थान)