गुरु महाराज का मार्गी होना इन 3 राशियों की खोल सकता है किस्मत
31 दिसंबर 2023 को हो रहे हैं बृहस्पति मार्गी बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत
Guru Margi 2023
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:38 PM
Guru Margi 2023 : 31 दिसंबर 2023 को हो रहे हैं बृहस्पति मार्गी बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत
बृहस्पति गोचर समय 2023 कब बदल रहे हैं अपनी चाल
31 दिसंबर को बृहस्पति का गोचर सुबह 08.12 बजे गुरु वक्री गति से मार्गी होंगे. गुरु के मेष राशि में वक्री गति समाप्त होगी और मार्गी गति का आरंभ होगा. ज्योतिष अनुसार कुछ बड़े ग्रहों का अपनी चाल में बदलाव बेहद विशेष बदलावों को देने वाला समय माना गया है.
गुरु के बदलाव के साथ ही विभिन्न राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. जातकों को अलग परिणाम भी प्राप्त होंगे. गुरु की गणना, ज्ञान, बौद्धिकता, विस्तार, देवताओं के गुरु के रुप में होती है. गुरु के इस मार्गी गोचर से कुछ जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और कुछ के लिए यह स्थिति नवीन चुनौतियों से परिपूर्ण दिखाई देगी. आइये जानते हैं की बृहस्पति का यह गोचर कैसे बदलने वाला जीवन की गति और किन पर पड़ेगा इसका असर.
गुरु के मार्गी होने पर इन 3 राशियों के लिए होगा विशेष समय Guru Margi 2023मेष राशि
गुरु का यह गोचर आपके पहले भाव में होगा. अब मार्गी गुरु के प्रभाव से अब स्थिति कई मायनों से बेहतर परिणाम देने वाली होगी. परिवार की सभी जिम्मेदारियां जो भी होंगी उन्हें अच्छे से निभाएंगे. इस दौरान स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा. समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्ति का अच्छा समय होगा. यह समय आध्यात्मिक रुप से वृद्धि का होगा. जीवन में धर्म, यश, मान सम्मान की स्थिति भी बेहतर होगी. धन से संबंधित कार्यों में भी अच्छे प्रभाव दिखाई दे सकते हैं. इस दौरान गुरु से संबंधित मंत्रों का जाप विशेष परिणाम देगा. इस समय पर यात्राओं का योग होगा और साथ में नवीन कार्यों की प्राप्ति का समय होगा.
सिंह राशि
गुरु भाग्य का फल दिलाने वाला होगा. इस समय मांगलिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है. मार्गी गुरु के इस गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे. गुरु का भाग्य पर प्रभाव जीवन में नई दिशाओं को देने वाला होगा. उच्च शिक्षा की प्राप्ति का अच्छा समय होगा. जीवन में गुरुजनों का आशीर्वाद कई मामलों में अच्छी दिशा देने वाला होगा. इस समय भागदौड़ अधिक होगी तथा काम के क्षेत्र में पद प्राप्ति का समय होगा. अधिक मेहनत करनी आरंभ कीजिए जिससे कई अवसरों का लाभ प्राप्त कर पाएंगे. इस समय दान कार्यों को करना बेहद जरूरी है जिससे गुरु का शुभ प्रभाव जीवन को शुभता प्रदान करने वाला है.
Guru Margi 2023तुला राशि
गुरु का यह गोचर आपके सातवें भाव को प्रभावित करने वाला है. इस का असर दांपत्य जीवन की स्थिति को बेहतर परिणाम दे सकता है. इस गोचर से अपने पार्ट्नर की ओर से लाभ मिल सकता है. कानूनी रुप से कुछ अच्छे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति का समय होगा. यदि आप यात्रा पर जाते हैं तो यह अनुकूल रुप से परिणाम देने वाला समय होगा. आपकी संगति का प्रभाव आपको नए कार्यों में शामिल करने वाला है.
आचार्या राजरानी