
छोटे बच्चों के हाथ या पैर में काला धागा (Kala Dhaga) बांधने की परंपरा शुरू से चली आ रही है। नजर से बचाने के लिए ये उपाय किए जाते हैं। माना जाता है कि काला धागा (Kala Dhaga), जिसे कई लोग नजर बट्टू के नाम से भी जानते हैं, बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। लाल किताब में काले धागे के (Kala Dhaga) और भी कई फायदे बताए गए हैं। साथ ही इसे केवल बच्चे ही नहीं बड़े और बूढ़ों को भी बांधने की सलाह दी गई है।
माना जाता है की काला धागा धारण करने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने करने की शक्ति मिलती है। शरीर में काला धागा बांधने के कई अन्य फायदे भी लाल किताब में बताए गए हैं, जो आइए जानें क्या हैं ये फायदे।
शनिदोष से मिलेगी मुक्ति काले धागा बांधने से शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। शरीर में हाथ, पैर या गले में काला धागा पहनने शनि की बुरी नजर का प्रभाव कम होता है। शनि ग्रह से काला रंग संबंधित होता है। खास कर जिसपर शनि का प्रकोप है उसे काला धागा जरूर पहनना चाहिए। वहीं काली शक्तियों से भी इंसान बचा रहता है।
धन लाभ के लिए यदि आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो लाल किताब के अनुसार मंगलवार के दिन काला धागा शरीर में धारण कर लें। कोशिश करें कि ये धागा शरीर के दहिने हाथ या पैर में पहने। इस धागे को वैसे पैर में बांधना ज्यादा बेहतर माना गया है। जब धागे का रंग हल्का हो जाए तो आप उसे मंगलवार को ही बदले और नया धागा धारण कर लें।
सेहत की बेहतरी के लिए सेहत यदि खराब रहती है तो आपको काला धागा जरूर पहनना चाहिए। जिन लोगों को पेट की समस्या हो उन्हें अपने दोनों पैर के अंगूठे में काला धागा पहनना चाहिए। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अथवा दुर्घटना से बचने के लिए भी पैर में काला धागा पहनना चाहिए।
बुरी नजर से बचाने के लिए कुछ लोगों कि आंतरिक शक्तियां काफी कमजोर होती हैं और इस कारण उन्हें नजर या लोगों की टोक ज्यादा लगती है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने शरीर में काला धागा जरूर पहनना चाहिए। साथ ही घर को नजर से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर भी काले धागे में नींबू-मिर्ची बांधकर लटकाना चाहिए।
यशराज कनिया कुमार, वैदिक एवं अंक ज्योतिषी