
सहारनपुर। करवा चौथ (Karva Chauth 2021) का पर्व मनाने में केवल एक दिन का ही समय शेष रह गया है। इससे पहले महिलाएं (Women) अपने सजने और संवरने की पूरी तैयारी कर रही है। करवा चौथ पर्व (Karva Chauth 2021) को लेकर बाजारों में खासी रौनक दिखाई दे रही है। कामकाजी महिलाएं भी एक दिन पहले ही अपने लिए खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंच रही है। सबसे ज्यादा भीड कपडों और चुडियों (bangles) की दुकानों पर दिखाई दे रही है। इस बार महिलाओं को सबसे ज्यादा ऐक्रेलिक बैंगल वाली चुडियां भा रही है।
[caption id="attachment_8356" align="alignnone" width="600"]
Karva Chauth 2021 Women are very fond of acrylic bangles and pearl studded bangles[/caption]
करवा चौथ पर्व को लेकर आज सुबह से ही बाजारों में भीड नजर आ रही है। महिलाएं अपने पति अथवा परिवार की महिलाओं के साथ बाजार में जाकर अपने लिए खरीदारी कर रही है। सबसे ज्यादा भीड कपडे की दुकान और चुडियों की दुकानों पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा ज्वैलर्स के यहां भी भीड नजर आ रही है। यूं तो बाजार में कई प्रकार की चुडियां और कंगन इस बार विभिन्न कंपनियों ने उतारे हैं। इनमें लोकल ब्रांडों की भी भरमार है। कई प्रकार की वैरायटी की चुडियों को महिलाओं द्वारा पसंद किया जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा ऐक्रेलिक बैंगल पसंद की जा रही है। यह इस कांच की चुडियां हैं और इनके एक सेट में तमाम तरह के रंगों का समावेश है। इसके अलावा वूमेन ट्रेडिशनल एंड वेडिंग की चुडियां भी बेहद पसंद की जा रही है। इन चुडियों में वैसे तो कई प्रकार के रंग हैंए लेकिन सबसे ज्यादा पिंक कलर पसंद किया जा रहा है। चुडी विक्रेता रामनाथ ने बताया कि दिल्ली की एक कंपनी द्वारा तैयार इन चुडियों को बाजार में उतारा गयाा है। यह बेहद ही पसंद की जा रही है। इन चुडियों को ज्यादातर शादी के वक्त पहना जाता हैए लेकिन करवा चौथ का पर्व भी महिला के लिए किसी शादी समारोह से कम नहीं हैए इसलिए इन चुडियों की डिमांड ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मल्टीकलर ग्लास बैंगल की भी खासी मांग हैए क्योंकि इन चुडियों को किसी भी रंग की साडी अथवा सूट के साथ पहना जा सकता है। मोतियों और सितारों से जडी इन चुडियों की जमकर खरीदारी हो रही है। उन्होंने बताया कि लोकल ब्रांड में सलमान खानए सुलतानए जूहीए सदा सुहागनए पिया तेरे नाम की चुडियों को भी पसंद किया जा रहा है।