Kedarnath Dham : बर्फबारी के बीच केदारनाथ के कपाट खुले
The doors of Kedarnath opened amid snowfall
भारत
RP Raghuvanshi
25 Apr 2023 07:58 PM
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट आगामी छह महीने के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 10 हजार से अधिक भक्त मौजूद थे। मौसम खराब होने की वजह से सीएम पुष्कर सिंह धामी वहां नहीं पहुंच सके।
पौराणिक परंपरा के अनुसार मंगलवार सुबह 6:15 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट खोल दिए गए। इससे पूर्व सुबह तड़के केदार बाबा की पंचमुखी मूर्ति का श्रृंगार किया गया, भोग लगाया गया व पूजा अर्चना की गई।
इसके पश्चात पंचमुखी डोली को मंदिर परिसर में लाया गया, सील बंद कपाट को प्रशासन ने मंदिर समिति की मौजूदगी में खोल दिए। इसके साथ ही भोले बाबा अपने धाम में विराजमान हो गए। कपाट खोलते ही केदारनाथ धाम भोले बाबा की जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।