
Leo Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। करीब पंद्रह दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
वार्षिक राशिफल सिंह राशि/ Astrology 2022 Predictions/Leo Horoscope 2022
वर्ष 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी 2022 से मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं। 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी। अप्रैल के बाद राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा, जिससे नवविवाहित अपने दांपत्य जीवन में विस्तार करने का निर्णय ले सकेंगे। जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी। 10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा। 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।
यशराज कनिया कुमार, वैदिक एवं अंक ज्योतिषी