
Mor Pankh Vastu : आज के समय में कौन करोड़पति बनना नहीं चाहेगा। करोड़पति बनने के लिए वैसे तो हर तरह की मेहनत करनी पड़ी है, लेकिन आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके प्रयोग करने से आपका करोड़पति बनने का सपना साकार हो जाएगा। दरअसल, वास्तु शास्त्र एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें मानव के जीवन की सफलता और असफलता के कारणों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। यदि आपके घर, दुकान, फैक्ट्री या आफिस का वास्तु सही है तो आप निरंतर तरक्की करते हैं, लेकिन यदि वास्तु में जरा सी भी गड़बड़ी है तो बनते बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
वास्तु शास्त्र में दी गई कुछ जानकारी के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय मोरपंख से घर, मकान और आफिस आदि का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण मोरपंख को अपने मुकुट में लगाते थे। मोरपंख रखने की कुछ दिशाएं वास्तु शास्त्र में बताई गई है। सही दिशा में रखा या लगाया गया मोरपंख आदमी को करोड़पति बनने की राह की ओर अग्रसर करता है। इंसान के लिए तरक्की और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
- घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में मोर पंख रखने से अमीर बनने के योग बनते हैं। घर में मोर पंख को पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। हालांकि, इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।
- मोरपंख को घर की पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। आप उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर भी रख सकते हैं।
- जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें उत्तर पश्चिम दिशा में मोरपंख रखना चाहिए। इससे राहु का दोष कम होता है।
- विद्यार्थी वर्ग को मोरपंख को अपनी किताब में या फिर स्टडी टेबल पर रखना चाहिए। इससे पढ़ाई में मन लगता है।
- लिविंग रूम की पूरब वाली दीवार पर मोरपंख सजाने से भी घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है।
- मोरपंख को बेडरूम में भी रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। खुशियों का आगमन होता है।
- मोरपंख रखने से वास्तुदोष दूर होता है। बस आपको 8 छोटे पंखों को एक साथ बांधकर घर की उत्तर पूर्व दिशा की दीवार में लगाकर रख दें।
- पंख के गुच्छे को ऐसी जगह पर रखें जहां पर सबकी नजर पड़े। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।