नोएडा एक्सटेंशन में स्थापित हुई भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति, हजारों कायस्थ परिवार पहुंचे
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:44 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:44 AM
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा एक्सटेंशन में पांच दिवसीय भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा समारोह महा प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। छोटी मिलक स्थित मनोकामना मंदिर मे हजारों की संख्या में कायस्थ परिवार पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। कार्यक्रम में वृंदावन स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर सचिनानंद पशुपति और दादरी विधायक तेज पाल नागर, अनीश कंठ धर्म प्रचार प्रमुख सनातन हिंदू वाहिनी, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव ‘विक्कू’, अनुरंजन, शुभ्रांशु पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद ग्रहण किया।
मूर्ति स्थापना के बाद महा प्रसाद और भंडारे का वितरण
पूजा अर्चना, नगर फेरी, मूर्ति स्थापना के बाद महा प्रसाद और भंडारे का वितरण हुआ जिसमें लगभग 4000 के आस पास लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, अजय लाल श्रीवास्तव, डॉ राजीव वर्मा, कमलाकांत श्रीवास्तव, अजय खरे, श्याम सक्सेना, निधि, संदीप श्रीवास्तव, मनोज, मयंक वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, संजयमणि, डॉ दीपक सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा निकाल कर की गई थी, उपरोक्त जानकारी विशाल श्रीवास्तव ने दी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित
नोएडा एक्सटेंशन में आयोजित किए गए पांच दिनी भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद महा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान छोटी मिलक स्थित मनोकामना मंदिर में हजारों की संख्या में कायस्थ परिवार पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने।
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की मौतग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।