
November Festivals 2023 : अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। दो दिन बाद यानि बुधवार से वर्ष 2023 का नया ग्यारहवां महीना यानि नवंबर शुरू हो जाएगा। नवंबर माह के पहले ही दिन देशभर में मनाया जाने वाला एक बड़ा पर्व है। इस पर्व के बाद दीपावली से जुड़े पर्वों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। हम आपको बताएंंगे कि नवंबर माह में दीपावली के अलावा और कौन कौन से व्रत एवं त्योहार आएंगे, साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि इस महीने बैंकों में कितने दिन की छुट्टी रहेगी ताकि आप बैंकों से जुड़े कार्यों को समय से पहले ही कर सकें।
इस साल 1 नवंबर 2023 को महिलाओं का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ व्रत है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
5 नवंबर : गोपाष्टमी, अहोई अष्टमी 5 नवंबर को गोपाष्टमी और अहोई अष्टमी व्रत मनाया जाएगा। गोपाष्टमी पर जहां भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है वहीं अहोई अष्टमी पर महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
9 नवंबर : रंभा एकादशी
9 नवबंर को रंभा एकादशी है। कार्तिक मास में पड़ने वाली एकादशी को रंभा एकादशी कहा जाता है।
10 नवंबर धनतेरस और प्रदोष व्रत 10 नवंबर धनतेरस है। धनतेरस पर सोना चांदी एवं बर्तन आदि वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इसी दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।
11 नवंबर : छोटी दिवाली 11 नवंबर को छोटी दिवाली है।
12 नवंबर : दीपावली 12 नवंबर को इस साल दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली (Diwali) दीपों का त्योहार है और इस दिन मान्यतानुसार सभी दीप जलाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
13 नवंबर सोमवती अमावस्या 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है। पितरों के पूजन, दान और स्नान के लिए अमावस्या का विशेष महत्व है।
14 नवंबर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन गोबर से भगवान की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।
15 नवंबर : भैया दूज इस साल भैया दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु की कामना के लिए उनका तिलक करती हैं।
16 नवंबर : कार्तिक विनायक चतुर्थी 16 नवंबर को कार्तिक विनायक चतुर्थी है। इस दिन मान्यतानुसार भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
17 नवंबर : नहाय खाय, खरना, छठ पूजा छठ का पर्व इस साल 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक रहने वाला है। नहाय खाय 17 नवंबर, खरना 18 नवंबर और छठ पूजा का प्रथम और दूसरा दिन 19 और 20 नवंबर को पड़ रहे हैं।
21 नवंबर : अक्षय नवमी 21 नवंबर, मंगलवार के दिन अक्षय नवमी की पूजा की जाएगी। इस दिन आंवले की पूजा का खास महत्व होता है।
23 नवंबर : देवोत्थान एकादशी 23 नंवबर को देवोत्थान एकादशी पड़ रही है। हर माह 2 एकादशी आती है। नवंबर माह की दूसरी एकादशी देवोत्थान एकादशी है। इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
24 नवंबर : तुलसी विवाह और प्रदोष व्रत 24 नवंबर को तुलसी विवाह और महीने का दूसरा प्रदोष व्रत है। तुलसी विवाह में तुलसी की पूजा की जाती है और प्रदोष व्रत में महादेव का पूजन होता है।
25 नवंबर : बैकुंठ चतुर्थी
26 नवंबर : मणिकर्णिका स्नान
27 नवंबर : कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और पुष्कर स्नान है।
5 नवंबर – रविवार 11 नवंबर -सेकंड सैटरडे 12 नवंबर – रविवार (दीवाली) 19 नवंबर – रविवार (छठ पर्व) 25 नवंबर – फोर्थ सैटरडे 27 नवंबर – गुरु नानक जयंती 26 नवंबर – रविवार