Numerology : मूलांक 2 वालो का व्यक्तित्व और वैवाहिक जीवन कैसा होता है
Numerology: How is the personality and married life of Radix 2 people?
भारत
चेतना मंच
26 Apr 2023 06:54 PM
Numerology : आज हम बात करेंगे मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के बारे में जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 बनता है ।मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है मूलांक 2 वाले व्यक्ति स्वभाव से चंचल होते है और मन अस्थिर होता है ।ये ह्रदय से काफी सरलचित ,भावुक,और कल्पनाशील होते है । ये मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं। ये मस्तिष्क के स्तर अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं, यहीं कारण है कि ये समाज के लिए अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं।कोई विचार लंबे समय तक इनके मस्तिष्क मे नहीं रह सकता है ।
Numerology :
ये जीवन मे अपने कार्यक्षेत्र से संतुष्ट नहीं रहते है और जीवन यापन के लिये अलग अलग कार्य करतें है ।ये विपरित परिस्थितयों मे भी घबराते नहीं है ।ये तन के साथ मन से भी खुबसूरत होते है साथ ही ये खूबसुरत व्यक्ति की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने की कला में ये प्रवीण होते हैं । इनके अंदर एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है ।मूलांक 2 वाले लोग अपनी बात को जल्दी किसी से कह नहीं पाते है ।इनके अंदर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता कम होती है । ये कभी भी ऐसी बात नहीं करते जिससे दूसरों को दुख पहुंचे।
अर्थिक स्तिथि:
धन के मामले मे यदि इनकी बात की जायें तो इनकी आदत सामान्यतः धन जमा करने की होती है । ये जो भी कमाते है उसे जमा करने मे यकीन रखते है ।अत: सामान्यत: इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है | ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं |धन कमाने के नयें -नयें जुगाड़ बनाते रहते है ।
करियर:
मूलांक 2 वालो की शिक्षा अच्छी होती है ।ये बहुत कल्पनाशील होते है ।जिसकी की वजह से ये एक अच्छे लेखक बन सकते है ।ये कला मे भी माहिर होते है ।लेकिन अस्थिरता के कारण और परिवर्तनशील स्वभाव के कारण इनकी शिक्षा मे रुकावटें आती रहती है ।ये इं कार्यक्षेत्र मे जैसे न्याय, नहर विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है। ये संगीत, गायन, लेखन आदि क्षेत्रों में अच्छा करते देखे गए हैं।
वैवाहिक जीवन:
मूलांक 2 वाले अक्सर प्रेम मे असफल होते है ।इनके प्रेम संबंधों मे स्थिरता नहीं होती है ।इनका पारिवारिक जीवन सफल रहता है । इन्हें लड़को की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं साथ ही संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।
स्वास्थ्य और रोग:
ये मस्तिष्क से अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं, यहीं कारण है कि ये समाज के लिए अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं।इस मूलांक वाले व्यक्ति को पेट से सम्बंधित समस्याएँ हो सकती हैं ।आंतों से संबंधित समस्या,फेफडों से जुड़ी बीमारी हो सकती है ।खाने में खीरा, शलजम, तरबूज, सरसों का साग, बंदगोभी व केला का प्रयोग जरूर करें।