Pitru Paksha 2023: यहां देखें पितृ पक्ष कैलेंडर लिस्ट,जानें कौन-कौन सी तिथियां रहेंगी श्राद्ध के लिए विशेष
Pitru Paksha 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:46 AM
Pitru Paksha 2023: अश्विन माह के आरंभ का समय पितृ पक्ष के रुप में जाना जाता है. इस की शुरुआत भादो पूर्णिमा से आरंभ हो जाती है और आने वाले आश्विन माह के इन लगभग पंद्रह दिनों का समय श्राद्ध कार्यों हेतु विशेष माना जाता है When will Pitru Paksha start in 2023. Pitru Paksha 2023 Start Date इस वर्ष 29 सितंबर 2023 को शुक्रवार से पितृ पक्ष का आरंभ होगा. पितृ पक्ष को श्राद्ध कार्यों को करने जिसमें पितरों की शांति पूआ, पिंडदान, पितृ शांति पूजन इत्यादि कार्यों को संपन्न किया जाता है. अपने पुर्वजों के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट करने का यह सबसे विशेष समय माना गया है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की यह तिथियां पितरों को संतुष्ट करने हेतु अत्यंत ही उत्तम होती हैं. यदि किसी के जीवन में पितरों से संबंधित कष्ट की स्थिति है तो उस व्यक्ति के लिए इस समय पर की गई पूजा श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाली होती है.
shradh 2023 start हिंदू पंचांग गणना के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से ही श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो जाती है. पितृ पक्ष का यह समय आने वाली आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर समाप्त होता है. ऎसे में पितृ पक्ष के 15 दिन हिंदू धर्म में बेहद विशेष माने जाते हैं जब अपने पूर्वजों को याद करने एवं उन्हें संतुष्ट करने का अवसर प्राप्त होता है.
पितृ पूजा एवं महत्व Importance of Pitru Paksha
पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से शुरू होकर और आश्विन माह की अमावस्या पर समाप्त हो जाते हैं. पितृ पक्ष के 15 दिन पूरी तरह से पितरों को समर्पित होते हैं. इन दिनों पितरों की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि घर की सुख-शांति के लिए पूर्वजों का आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण होता है. किसी व्यक्ति एवं उसके वंश की समृद्धि पूर्वजों के आशीर्वाद पर निर्भर करती है. इस कारण से सभी लोग व्यक्ति इन दिनों सच्चे मन से श्राद्ध कामों को पूरा करते हैं तिथियों के अनुसार अपने पूर्वजों को नमस्कार किया जाता है एवं उनके निमित्त दान कार्य करते हैं.
पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध की मुख्य तिथियां : pitru paksha 2023 dates in hindi
पितृ पक्ष की तिथियां बेहद खास होती हैं क्योंकि इन्हीं के अनुसार पितरों के लिए श्राद्ध एवं पिडंदान के कार्य किए जाते हैं. जिस तिथि पर पितरों का परलोक गमन होता है उसी तिथि को उनके श्राद्ध हेतु चुना जाता है. प्रतिपदा से अमावस्या तक की जिन जिन तिथियों में पितरों का तर्पण कार्य आप कर सकते हैं उन सभी का विवरण यहां दिया जा रहा है:
पितृ पक्ष कैलेंडर लिस्ट : pitru paksha 2022 tithi list पूर्णिमा श्राद्ध- 29 सितंबर 2023 प्रतिपदा का श्राद्ध इस वर्ष 29 सितंबर 2023द्वितीया श्राद्ध तिथि इस वर्ष 30 सितंबर 2023तृतीया तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 01अक्टूबर 2023चतुर्थी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 02 अक्टूबर 2023पंचमी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 03 अक्टूबर 2023षष्ठी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 04 अक्टूबर 2023सप्तमी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 05 अक्टूबर 2023अष्टमी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 06 अक्टूबर 2023नवमी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 07 अक्टूबर 2023दशमी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 08 अक्टूबर 2023एकादशी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 09 अक्टूबर 2023माघ तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 10 अक्टूबर 2023द्वादशी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 11 अक्टूबर 2023त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 12 अक्टूबर 2023चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध इस वर्ष 13 अक्टूबर 2023सर्वपितृ मोक्ष श्राद्ध तिथि इस वर्ष 14 अक्टूबर 2023एस्ट्रोलॉजर राजरानी
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।