Prakash Parv : गुरु तेग बहादुर की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन
PM Modi paid tribute to Guru Tegh Bahadur on his birth anniversary
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:33 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:33 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अद्वितीय साहस व सत्य के साथ-साथ न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करता हूं। उनका अद्वितीय साहस और सत्य के साथ-साथ न्याय के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी दिल्ली के लाल किले पर पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में दिया गया अपना भाषण भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया था।
गुरु तेग बहादुर का जन्म वैशाख कृष्ण पंचमी को पिता गुरु हरगोबिन्द तथा माता नानकी के घर में अमृतसर में हुआ था। नानकशाही कैलेन्डर के अनुसार इस बार 11 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जा रही है। कश्मीरी पंडितों की धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन के लिए मुगल बादशाह औरंगजेब ने उन्हें मौत की सजा दी थी। उनकी पुण्यतिथि 24 नवम्बर प्रत्येक वर्ष शहीदी दिवस के रूप में मनाई जाती है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।