
Raksha Bandhan 2022 : इस साल रक्षाबंधन पर्व को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है कि यह पर्व 11 अगस्त को मनाएं या 12 को। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पंचांगों में भी मतभेद नजर आ रहा है। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि रक्षाबंधन पर्व किस दिन मनाएं। यदि 11 अगस्त को मनाया जाता तो भद्रा दोष है। ऐसे में हम क्या करें। तो हम आपको बताते हैं कि आप 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाएं। 11 अगस्त को राखी बांधने के शुभ मुहूर्त यहां पर दिए गए हैं।