रंग पंचमी जब देवता भी खेलते हैं होली,शुभ योग में मनाई जाएगी कृष्ण पंचमी
Rang Panchami 2024
भारत
RP Raghuvanshi
29 Mar 2024 06:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Mar 2024 06:16 PM
Rang Panchami 2024 : रंग पंचमी जिसे लक्ष्मी पंचमी, देव पंचमी, राधा कृष्ण पंचमी जैसे नामों से पुकारा जाता है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी एक ऎसा समय जब देवी देवता भी होली मनाते हैं. मान्यताओं के अनुसार इस दिन को देवताओं की होली के रुप में भी जाना जाता है. इस समय पर प्रभु भी रंगों में डूबे होते हैं. कहा गया है कि इस दिन राधा कृष्ण जी ने रंगों का उत्सव मनाया और देवों ने भी इस समय पर रंगों की होली को खेला. रंग पंचमी का पर्व वैसे भारत के कुछ क्षेत्रों में बहुत व्यापक तरीके से मनाया जाता है जिसमें से उत्तर भारत में इसकी अलग ही धूम देखने को मिलती है.
होली के पांच दिन बाद मनाई जाती है रंग पंचमी
होली के बाद आने वाला रंग पंचमी पर्व मान्यताओं एवं पौराणिक काल से ही बहुत विशेष रहा है.पग पग पर रंगों का महोत्सव दिखाई देता है. लोग भक्ति भाव में डूबे दिखाई देते हैं. राधा कृष्ण के नाम की भक्ति और रंगों का जादू सभी के मन को मोहित करने वाला होता है. इस समय पर देश विदेश से लोग इस दिन को देखने के लिए ब्रज, मथुरा, वृंदावन स्थानों पर पहुचे देखे जा सकते हैं.
रंग पंचमी 2024 पूजा मुहूर्त Rang Panchami 2024
होली के बाद आने वाली चैत्र माह की पंचमी तिथि को रंगपंचमी के रूप में देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है. रंग पंचमी का पर्व इस साल 30 मार्च 2024 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा. पञ्चमी तिथि का प्रारम्भ 29 मार्च, 2024 को रात्रि 20:20 बजे पर होगा और पञ्चमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2024 को रात्रि 21:13 बजे पर होगी. ऎसे में उदया तिथि अनुसार 30 मार्च को रंग पंचमी का पर्व संपन्न होगा.
शनिवार के दिन रंग पंचमी का पर्व होली की तरह ही रंगों के साथ मनाया जाएगा. इस दिन भगवान भी भक्तों के साथ होली खेलते हैं जिस के चलते इसे देव पंचमी भी कहा जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है तथा भगवान को विभिन्न प्रकार के रंग अर्पित किर जाते हैं. इस दिन को भी रंगों का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भक्त अपने प्रभु को विभिन्न रंग अर्पित करते हैं.
रंग पंचमी उपाय जिनके करने से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं.
Rang Panchami 2024
रंग पंचमी के दिन यदि कुछ कार्यों को कर लिया जाए तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. जिसमें सबसे विशेष है की देवताओं को उनके अनुरुप रंगों को अर्पित करना विशेष होता है. भगवान को रंगों को अर्पित करना तथा भक्ति पूजन द्वारा भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती है. Rang Panchami 2024
एस्ट्रोलॉजर राजरानी