Rashifal 15 October 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2022
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:41 AM
15 October 2022-(शनिवार) (Rashifal 15 October 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ लंबे समय से चले आ रहे हैं मनमुटाव का अंत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कैरियर के क्षेत्र में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। शादी की तलाश में बैठे युवाओं का सपना आज पूरा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
वृषक राशि (Taurus)-
आज मन बेहद उत्साहित रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बनता दिखाइ दे रहा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह के विवाद में पड़ने से बचे।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबार में विस्तार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। पढ़ने में मन लगेगा। कैरियर की तरफ ध्यान केंद्रित करने में प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक माहौल में थोड़ी अनबन हो सकती है। परिश्रम की अधिकता होने की वजह से थकान का अनुभव करेंगे।
कर्क राशि (Cancer)-
दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। पहले किए गए निवेश का बेहतर परिणाम मिलेगा। पति पत्नी के बीच समझदारी बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आएंगे। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है।
सिंह राशि (Leo)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करने की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी जिससे पदोन्नति के मार्ग खुलेंगे। रोजगार के संदर्भ में किसी प्रिय मित्र के सहयोग से काम बन सकता है। भवन अथवा वाहन खरीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo)-
दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है। आज के दिन आप नए काम को पूरा करने में सफल होंगे। पति पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। खर्चे में बढ़ोतरी की वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले जल्दबाजी ना करें।
तुला राशि (Libra)-
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबार में विस्तार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। पढ़ने में मन लगेगा। कैरियर की तरफ ध्यान केंद्रित करने में प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक माहौल में थोड़ी अनबन हो सकती है। परिश्रम की अधिकता होने की वजह से थकान का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन विशेष फल लेकर आने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है।संपत्ति से संबंधित लंबा चला रहा विवाद आज खत्म होगा। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)-
दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। मन ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। भूमि क्रय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर घर में काम अधिक होने की वजह से आज का दिन बहुत ही व्यस्त व्यतीत होने वाला है। यात्रा पर जाने से बचे।
मकर राशि (Capricorn)-
दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में थोड़ी मंदी आ सकती हैं। लेकिन नए रास्ते खुलने की वजह से भविष्य में मुनाफा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)-
आज का दिन शुभ फलदायक है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ फलदायक है। नौकरी में तरक्की की योग बनते दिखाइ दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन राशि (Pisces)-
दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। आज साहस पूर्वक कठिनताओं का सामना करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपकी भलाई वाली सोच को लोग आपकी मजबूरी और स्वार्थ समझेंगे। इसलिए बेवजह किसी की बातों में पड़ने से बचें।