Rashifal 16 October 2022 - मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 16 अक्टूबर 2022
भारत
चेतना मंच
16 Oct 2022 12:05 PM
16 October 2022-(रविवार) (Rashifal 16 October 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन शुभ फलदायक है। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक विवाद की संभावना बन रही है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। समझकर कोई भी फैसला लें।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है।आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। सुख सुविधा में धन का अत्यधिक व्यय होगा। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से मतभेद हो सकती हैं।
मिथुन राशि (Gemini)-
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों से वाद विवाद होने की संभावना बढ़ सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी अड़चन आ सकती है। तनाव दूर करने के लिए समझ बूझ से फैसला लेने की आवश्यकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
दिन सामान्य रहेगा। शादी से जुड़ी बातचीत हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। मित्रों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
सिंह राशि (Leo)-
दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। मन शांत रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी की देखा देखी में कोई काम ना शुरू करें खुद से सोच विचार कर फैसला लें। माता-पिता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)-
दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। कई दिन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मकान से जुड़ी चल रही समस्या का अंत होगा। अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। हर किसी से अपने मन की बात ना करें, यह आपके लिए नुकसानदायक है।
तुला राशि (Libra)-
व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नए वस्त्र आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। घर में अतिथि के आगमन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं जिसका प्रभाव आपकी पूरी दिनचर्या पर पड़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius)-
दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। मन ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। भूमि क्रय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर घर में काम अधिक होने की वजह से आज का दिन बहुत ही व्यस्त व्यतीत होने वाला है। यात्रा पर जाने से बचे।
मकर राशि (Capricorn)-
दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। मन मुताबिक कार्य ना होने की वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे जिसकी वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सोच विचार कर कोई भी फैसला लें।
कुंभ राशि (Aquarius)-
दिन कुछ खास नहीं रहेगा। राह में कई परेशानियां आएंगी। संबंधों में थोड़ी कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश में लगे युवकों को अभी थोड़ा और परिश्रम करने की आवश्यकता है।
मीन राशि (Pisces)-
दिन सामान्य रहेगा। काफी लंबे समय से चले आ रहे विवादों का अंत होगा। धनलाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला सामने आ सकता है।