Rashifal 2 June 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारें
दैनिक राशिफल 2 जून 2022
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:04 PM
2 June 2022-(गुरुवार) (Rashifal 2 June 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं। किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से बातचीत होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus)-
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ किसी स्थान पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लंबे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। दूसरों से मिली सलाह आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
पर माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo)-
शैक्षिक कार्य से जुड़े जातकों को आज सफलता हासिल होगी। बौद्धिक कार्यों की मदद से धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैत्ल्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo)-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra)-
मन शांत एवं प्रसन्नचित रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। प्रिय मित्रों से मुलाकात आज आपके दिन को खास बनाएगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
धनु राशि (Sagittarius)-
मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। थकान की वजह से चिड़चिड़ापन का अनुभव करेंगे। वाहन सुख के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn) –
मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साज सज्जा में खर्चों में अधिकता होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) –
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से खर्च में हुई वृद्धि मन को थोड़ा परेशान कर सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। मित्रो का सहयोग मिलेगा।