Rashifal 2 September 2023- इन राशियों के घर होगी आज धन की बरसात, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
दैनिक राशिफल 2 सितंबर 2023
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
2 September 2023-(शनिवार) (Rashifal 2 September 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। धैर्यशीलता से काम करें। माता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में पिता का धन से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज मन थोड़ा व्यथित रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है।
मिथुन राशि (Gemini)-
मन शांत रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करेंगे अधिक खर्चे से थोड़ा परेशान होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)-
मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश में नौकरी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। परिवार की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)-
व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त व्यतीत होने वाला है। अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खर्चों में अधिकता आएगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
Rashifal 2 September 2023
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है। मन आशा और निराशा से भरा रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन तथा तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों को आज सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नचित बनाएगी।
धनु राशि (Sagittarius)-
मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य के लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। किसी खास मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn)-
आज मन थोड़ा व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचें। कारोबार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)-
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शरीर मे आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces)-
आज कला एवं संगीत के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। खर्चों में अधिकता मन को थोड़ा व्यथित कर सकती है।