Rashifal 22 July 2023- आज इन 4 राशियों के लिए दिन हो सकता है थोड़ा मुश्किल भरा, जाने कैसा रहेगा आपका दिन
दैनिक राशिफल 22 जुलाई 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:24 AM
22 July 2023-(शनिवार) (Rashifal 22 July 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन आपके लिए तनाव भरा साबित हो सकता है। चोट अथवा दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को चोट लग सकती हैं। आज के दिन नकारात्मकता हावी रहेगी।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है। फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज यात्रा करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। सरकारी कार्यों में आज राहत की खबर सुनने को मिलेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)-
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अधिक खर्च की वजह से आज मन थोड़ा विचलित हो सकता है। बेवजह का भ्रम हो सकता है, अतः सोच समझकर किसी फैसले पर पहुंचे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)-
आज के दिन छोटी-मोटी समस्याएं लगी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है। धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपका रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार तथा मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)-
आज आपका दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
Rashifal 22 July 2023-
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजन खाने को मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बेवजह की बहस में पड़ने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन मुश्किल भरा रह सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह की बातों पर ध्यान ना दें और हंसी मजाक करने से बचें। आय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़ी किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत के अनुरूप फल ना मिलने से मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है।
मकर राशि (Capricorn) –
आज नौकरी और व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती है अतः सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आने वाला है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं। खास मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा / नोएडा का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये सोशल मीडिया लिंक्स पे फॉलो और सबस्क्राइब करे और चेतना मंच से जुड़े रहें।Follow and subscribe us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube | Koo
#TodaysHoroscope #AajKaRashifal #DainikRashifal #DailyHoroscope #आज_का_राशिफल