Rashifal 24 June 2023- मिथुन सिंह तुला समेत इन 6 राशियों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद शुभ
दैनिक राशिफल 24 जून 2023
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:32 PM
24 June 2023-(शनिवार) (Rashifal 24 June 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
किसी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी ना दिखाये अन्यथा कार्य में परेशानियां आ सकती हैं। छात्रों का मन आज पढ़ाई से विचलित होगा। फिजूल खर्चो पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज का दिन आपके लिए नए मार्ग लेकर आएगा। पहले किसी कार्य में किए गए निवेश का फायदा आज मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा। आज जिस भी दिशा में हाथ लगाएंगे वहां सफलता ही हासिल होगी।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। किसी करीबी और प्रिय रिश्तेदार की मदद से खुशियां दोगुनी होंगी। नौकरी पेशा जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अधिकता हो सकती है। बेकार के कार्यों में समय निकलेगा जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा।
सिंह राशि (Leo)-
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस कार्य में हाथ लगाएंगे वह आसानी पूर्वक पूरा होगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
कन्या राशि (Virgo)-
आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास में लगे रहेंगे। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी कार्य के संदर्भ में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत होगा।
Rashifal 24 June 2023-
तुला राशि (Libra)-
जीवन में नए बदलाव आएंगे जो भविष्य की दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से पहचान बनेगी। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद साबित होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य के लिए लाभदायक होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों को अपने कार्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सफलता आज आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगी। शादीशुदा जातक आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आज लोग आपकी बातों में रुचि लेंगे। आज आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) –
दिन सामान्य रहेगा। आज किसी भी कार्य को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार के सहयोग से सभी कार्यों को आसानीपूर्वक पूरा कर पाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) –
दिन सामान्य रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पुराने, खास दोस्तों से लंबे समय तक हुई बातचीत आपके मन को शांति देगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। छात्रों को आज अपने सहपाठियों की पूरी मदद मिलेगी।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन बहुत ही बेहतरीन साबित होगा छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। वकालत से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। कोई नया महत्वपूर्ण केस मिल सकता है। सभी कार्य आसानी पूर्वक पूरे होंगे। भाई बंधुओं के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी।