Rashifal 25 June 2023- आज इन राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी
दैनिक राशिफल 25 जून 2023
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 05:15 AM
25 June 2023-(रविवार) (Rashifal 25 June 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी खूबसूरत यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ व्यवहार मधुर रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता देखने को मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कामकाज की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer)-
आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में एनर्जी के साथ काम करेंगे। प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को आज सफलता हासिल होगी। किसी खास मित्र अथवा परिचित से मुलाकात, आपके दिन को खुशहाल बनाएगी।
सिंह राशि (Leo)-
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी मधुर वाणी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। कार्य में सफलता हासिल होगी। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी करीबी की सलाह आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
Rashifal 25 June 2023-
तुला राशि (Libra)-
दिन सामान्य रहेगा। आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।।परिवार का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सहयोग से आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का हिम्मत से सामना कर पाएंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज आप तरोताजा और एनर्जी से भरपूर रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज सफलता हासिल होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक कलह खत्म होगा। प्रत्येक कार्य को आप अपनी चुस्ती और फूर्ति के साथ आसानी पूर्वक पूरा कर पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। जिससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) –
आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वहां आपको सफलता हासिल होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। खास मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आप अपनी मीठी वाणी से कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। करीबी मित्र व परिवार के साथ किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपनी मेहनत और ईमानदारी का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सराहना होने के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।