Rashifal 26 October 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2022
भारत
चेतना मंच
26 Oct 2022 12:05 PM
26 October 2022-(बुधवार) (Rashifal 26 October 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
दिन सुखमय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों का अंत होगा। बेवजह के विवाद में पड़ने से बचें।आत्मविश्वास की कमी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
वृषक राशि (Taurus)-
मन अशांत रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के स्थानांतरण के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। घर में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता। संचित किए हुए धन खर्च हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)-
दिन सामान्य रहेगा। मन में असंतुलित भाव का वाश रहेगा। जिसकी वजह से स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों का स्थानांतरण हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आश्यकता है।
सिंह राशि (Leo)-
दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। किसी अनजान भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार जनों का साथ मिलेगा। मन को शांत रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय में मित्र की मदद मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। आशा और निराशा के मिश्रित भाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में भाई बंधुओं का पूरा साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम में आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेवजह के खर्चों से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
मन शांत रहेगा, लेकिन नकारात्मकता का भी प्रभाव रहेगा। आय के मुताबिक खर्च अधिक होगा।मित्रों का पूरा साथ रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावनाओं को नियंत्रित करें।
धनु राशि (Sagittarius)-
दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)-
दिन सामान्य रहेगा। लेखन इत्यादि कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मन में प्रसन्नता एवं शांति के भाव रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। मन परेशान रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन फल भी उसी के अनुरूप मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन राशि (Pisces)-
दिन सामान्य रहेगा। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों का आयोजन कर सकते हैं। जिम्मेदारी बढ़ेगी। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। उधार दिए हुए पैसे मिलने का योग बनते दिखाई दे रहा है।